22 फ़रवरी 2014 - 20:30
ईरान और यूरोप के राजनयिक सम्बंधों में सुधार

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता नें कहा है कि यूरोपीय देशों के साथ ईरान के सम्बंधों में सुधार आ रहा है

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता नें कहा है कि यूरोपीय देशों के साथ ईरान के सम्बंधों में सुधार आ रहा है। विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता हैदर रज़ा आसिफ़ी नें ऐतमाद अख़बार के साथ बातचीत में कहा कि यूरोपीय देशों के विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों का ईरान दौरा और इसी तरह ईरानी प्रतिनिधिमण्डलों का यूरोपीय देशों का दौरा, ईरान और यूरोपीय देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक सम्बंधों में सुधार का सूचक है। उन्होंने आगे कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान नें यूरोपीय देशों के साथ जिस रास्ते का चुनाव किया है उससे सभी पक्षों का हित हो सकता है। हमीद रज़ा आसिफ़ी नें कहा कि यूरोपीय देश इस तरफ़ आकर्षित हो गए हैं कि अपने सभी हितों को अमरीका और ज़ायोनी सरकार के हितों की भेंट नहीं चढ़ाना चाहिये। उन्होंने कहा कि ईरान एक बड़ा देश है जिसे नाहि बाईकाट करने से कोई नुक़सान होगा और नाहि उससे वह अकेला पड़ जाएगा।